Header Banner

देहात महिला कांग्रेस का सीईओ पर धांधली का आरोप

BY — May 27, 2013

कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती मामला

270505udaipur. अपनी ही सरकार में जिला परिषद में की जा रही सीधी भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर देहात महिला कांग्रेस ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा जिला परिषद के मुख्य  कार्यकारी अधिकारी का पुतला फूंका।

देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष कामिनी गुर्जर ने बताया कि जिला परिषद में कनिष्ठ  लिपिक की की जा रही सीधी भर्ती में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका संदेहास्पद है। इसी को लेकर आज कलक्ट्रेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। सीईओ की भूमिका की जांच की मांग की गई। इस अवसर पर सुषमा जैन, सुनीता शर्मा, रीना यदुवंशी आदि मौजूद थीं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply