Header Banner

कटारिया को 14 जून तक अंतरिम जमानत

BY — May 28, 2013

29 को आएंगे उदयपुर

kataria-1udaipur. पूर्व गृहमंत्री एवं udaipur विधायक गुलाबचंद कटारिया को मुंबई की सेशन कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। उन्‍हें अंतरिम जमानत 14 जून तक दी गई है। पहले उन्‍हें 4 जून को पेश होना था।  कटारिया 29 मई को उदयपुर आएंगे।

उल्‍लेखनीय है कि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने गुलाबचंद कटारिया एवं आर. के. मार्बल के विमल पाटनी के खिलाफ अतिरिक्‍त चार्जशीट पेश की थी। सोमवार को कटारिया की ओर से अंतरिम जमानत के लिए मुंबई की सेशन कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश किया गया। मंगलवार सुबह सुनवाई के बाद कटारिया को 14 जून तक अंतरिम जमानत दे दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply