Header Banner

पूर्व गृहमंत्री शक्तावत की जयंती पर 30 को कार्यक्रम

BY — May 28, 2013

Udaipur. स्वतंत्रता सेनानी एवं राज्य के पूर्व गृहमंत्री स्व. गुलाबसिंह शक्तावत की 84वीं जयन्ती पर 30 मई गुरुवार को उनके अशोक नगर स्थित समाधि स्थल पshktawatर कांग्रेसजन पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि 30 मई को सुबह 8.30 बजे से 10 बजे तक अशोक नगर स्थित स्व. शक्तावत के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। कार्यक्रम में श्रम राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. दयाराम परमार, संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत, सांसद रघुवीरसिंह मीणा, डॉ. गिरिजा व्यास, जिले के विधायक, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया, यूआईटी अध्यक्ष रूपकुमार खुराना, जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख, प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, अग्रिम संगठन जिलाध्यक्ष, सहकारी संस्थाओं के चेयरमैन, भीण्डर नगरपालिका चेयरमेन देवेन्द्रसिंह शक्तावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य शरीक होकर स्व. शक्तावत को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply