Header Banner

राहत की बूंदों ने भिगोया लेकसिटी को

BY — June 1, 2013

बिजली ने किया परेशान

010607Udaipur. निरंतर बढ़ते तापमान और उमस के बीच राहत की बौछार ने लेकसिटी को भिगोया। इससे पहले दिन में जोरदार हवाएं चली। इससे भी लेकसिटी वासियों को काफी राहत महसूस हुई।

दोपहर करीब 2.15 बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई जो अलग अलग क्षेत्रों में खंड वर्षा के रूप में आई। कहीं बहुत तेज तो कहीं बहुत धीमी वर्षा हुई। गर्मी से राहत मिलते ही शहरवासी खास तौर से युवा फतहसागर की ओर उमड़ पडे़। बारिश के दौरान FS पर युवाओं का जमघट लग गया।

010606शाम ढलते ढलते मानसून की एवीवीएनएल की तैयारियों ने सारी पोल खोल दी। शहर के अंदरुनी इलाकों में बिजली ने खासी आंख मिचौनी खेली। करीब चार बार बिजली रह रहकर बंद हुई जिससे काफी कामकाज प्रभावित हुआ वहीं बारिश के बाद हुई उमस ने बहुत परेशान किया। शहरवासी सड़कों पर निकल आए और गप्पें  करते दिखे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply