लायन्स क्लब ने किया 36 का सम्मान

BY — June 2, 2013

स्वागत समारोह

020602Udaipur. मुंबई, इन्दौर, नासिक सहित विभिन्न स्थानों से आये लायन्स मल्टीपल डिस्ट्रीक्ट 323 प्रथम के निर्वाचित 7 उप प्रांतपालों की मौजूदगी में हिरणमगरी से. 4 स्थित लायन्स सेवा सदन में लायन्स क्लब की ओर से सत्र 2012-13 का स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें क्लब द्वारा वर्ष पर्यन्त आयोजित किए गए सेवा कार्यों में सहयोग करने वाले 36 सेवा सहयोगियों एंव दानदाताओं को सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष डॅा. आर. एल. जोधावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संभवत: यह प्रथम अवसर था जब एक साथ लायन्स इंटरनेशनल के विभिन्न डिस्ट्रीक्ट के निर्वाचित उप प्रांतपालों की मौजदूगी में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप प्रांतपाल अनिल नाहर ने कहा कि हम जो चाहते है वह आसानी से मिल नहीं सकता है और जो आसानी से मिल जाए ऐसा भी हम नहीं चाहते है।
ये हुए सम्मानित-कार्यक्रम में क्लब की ओर से निर्वाचित उप प्रांतपालों अनिल जाधव, भागचन्द बजाज, डॉ. हेमन्त दुगड़, कमल मानसिंघका, कुलभूषण मित्तल, पी. डी. खेदकर, डॅा. विक्रांत जाधव, अध्यक्ष डॅा. आर. एल. जोधावत, सचिव राजेश खमेसरा ने सेवा सहयोगियो शैलेश व्यास, हेमन्त गोखरू, जोन चेयरमेन राजेश शर्मा,अरविन्द रस्तोगी, डॅा. विनय जोशी, जी. के. सोमानी, डॅा. आशुतोष पण्ड्या, पूर्व प्रान्तपाल आर. एल. कुणावत, पूर्व प्रान्तपाल आलोक व्यास, डॅा. एस. बी. गुप्ता, प्रेमलता मेहता, एच. एस. मेहता, रिजन चयरमेन घनश्याम जोशी, वी. के. बंसल, बी. एल. चौधरी, प्रवीण सरूपरिया,कीर्ति जैन, आदित्य कलवा, मुकेश तलेसरा, एस. एस. माण्डावत, एन. एल. खेतान, एस. एस. सोमानी, ओ. पी. अग्रवाल, निर्मल कोठारी, ललित माथुर, विजया शर्मा, सुनील सिंघवी, पूर्व प्रान्तपाल सी. के. गोयल, पूर्व प्रान्तपाल वी. के. लाडिया, उप प्रांतपाल अनिल नाहर, विजय कुमार शर्मा, राधेश्याम सोनी, दयाशंकर शर्मा, दिनेश गोठवाल को उपरना ओढ़ा स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
लॅायन ऑफ द ईयर- इस वर्ष लॉयन ऑफ द ईयर का पुरस्कार रिजन चेयरमेन घनश्याम जोशी व अरविन्द रस्तोगी को प्रदान किया गया। क्लब की ओर से सभी निर्वाचित उप प्रांतपालों का माल्यार्पण, उपारना, शॉल ओढ़ा मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर परम्परागत तरीके से स्वागत किया गया। मल्टीपल डिस्ट्रीक्ट 323 प्रथम की ओर से क्लब को सेवा कार्यो में उपयोग हेतु 11 हजार रुपए प्रदान किए गए। कार्यक्रम को डॅा. हेमन्त दुगड़ व डॅा. विक्रांत जाधव ने भी संबोधित किया। क्लब की ओर से लाडिया ने अध्यक्ष डॅा. जोधावत को लायन्स इन्टरनेशनल की पिन पहनाकर सम्मानित किया। प्रारम्भ में श्रीमती जोधावत ने ध्वज वंदना की जबकि अन्त में डॅा. आलोक व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन हंसा हिंगड़ ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *