Header Banner

पामिल ने बढ़ाया हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत का मान

BY — June 4, 2013

जीएसई में गई अमेरिका से लौटीं

040606Udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर हेरिटेज से चयनित डॉ. पामिल भंडारी मोदी ने रोटरी फाउन्डेशन के ग्रुप स्टडी एक्सचेन्ज कार्यक्रम (जीएसई) के अन्तर्गत एक महीने तक अमेरीका के ओहियो राज्य में रोटरी डिस्ट्रीक्ट 6050 के 12 क्लब में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत एवं भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं की विशेषताओं की जानकारी दी।

इस दौरान अमेरीका की संस्कृति के बारे में भी ज्ञानवर्धन किया। ओहियो में स्थित स्कूल, कॉलेज एवं कई शिक्षण संस्थाओं में डॉ. पामिल ने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के बारे में लेक्चर एवं डेमोस्ट्रेशन के ज़रिये तथा गायन प्रस्तुति से भारतीय संगीत की विशेषताओं, इसकी उत्कृष्टता तथा भारतीय संगीत के विभिन्न पहलूओं की जानकारी देकर इसके महत्व को बताया। एक महीने के प्रवास के दौरान वाशिंगटन डी. सी. में पण्डित विश्व मोहन भट्ट के साथ गायन की जुगलबंदी भी पेश की तथा अमेरीकी संगीतकारों के साथ एक दूसरे के संगीत की विशेषताओं का आदान-प्रदान भी किया एंव संगीत की प्रस्तुतियां भी दी। रोटरी क्लब हेरिटेज के सदस्यों ने डॉ. मोदी का अमेरीका की यात्रा से लौटने पर स्वागत किया एवं बधाई दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply