Header Banner

करंट से पैंथर व दो श्वान की मौत

BY — June 4, 2013

030608Udaipur.  शहर से दूर बाघदड़ा नेचर पार्क के पास स्थित ईंट के भट्टे से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन को छू जाने से दो श्वान तथा एक मादा पैं‍थर की मौके पर ही मौत हो गई।

030607जानकारी के अनुसार शिकार के लिए श्वानों का पीछा कर रही मादा पैंथर भी पीछे पीछे भट्टे पर चढ़ गई और तीनों को करंट लग गया। 13 फीट ऊंचे भट्टे को छूकर गुजर रही विद्युत लाइन से दोनों श्वा न चिपके मिले जबकि पैंथर नीचे पड़ा मिला। बताया गया कि मादा पैंथर को एक माह का गर्भ था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply