रिश्वत लेते पकड़े कांस्टेबल के घर से मिले पांच लाख रुपए

BY — June 26, 2013

260615Udaipur. मंगलवार को शराब का ट्रक छोड़ने की एवज में रिश्वत लेते एसीबी के हाथों रंगे हाथों पकड़े गए कांस्टेबल के घर से पांच लाख रुपए से अधिक राशि बरामद हुई।

जानकारी के अनुसार कानोड़ थाने के कांस्टेबल अनिल चौधरी के घर बुधवार को एसीबी टीम ने तलाशी ली। पुलिस लाइन स्थित आरोपी के सीज किए घर से पुलिस ने पांच लाख से अधिक की राशि बरामद की। साथ ही शहर में प्लॉटों के दस्तावेज भी मिले। बताया गया कि कांस्टेबल के खिलाफ पहले विभागीय कार्यवाही का नोटिस जारी किया गया था लेकिन कांस्टेबल हाईकोर्ट से निषेधाज्ञा लेकर आ गया जिससे कार्यवाही नहीं हो पाई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *