Udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा सत्र 2012-13 के दौरान किये गये सेवा कार्यो के सफल आयोजन एंव क्रियान्वयन एंव सफल कार्यकाल की समाप्ति पर आज बोहरा गणेश मन्दिर पर प्रसादी का आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि सेवा कार्यो की सफलता के पीछे बोर्ड एंव क्लब सदस्यों के साथ-साथ मीडिया का भी भरपूर सहयोग रहा जिस कारण यह कार्यकाल सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। उन्होनें इस सफल कार्यकाल के पीछे मुख्य रूप से सचिव ओ. पी. सहलोत, पूर्व प्रान्तपाल डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी, निर्मल सिंघवी, सहायक प्रान्तपाल रमेश चौधरी सहित पूरे मीडिया का सहयोग बताया।








