Header Banner

आने वाली है आचार संहिता, जल्दी कराएं काम

BY — July 2, 2013

समिति के नवनियुक्त अध्यक्षों की बैठक

mcuUdaipur. नगर निगम में नवगठित समितियों के अध्यंक्षों की आज महापौर रजनी डांगी ने अपने कक्ष में बैठकें लेकर लगने वाली चुनावी आचार संहिता के मद्देनजर जल्द से जल्द समिति के काम समझने और वार्ड में काम करने के निर्देश दिए।

समितियों के अध्यक्षों में कुछ नाम एकदम नए होने के कारण उन्हेंम कहा गया कि जल्द से जल्द समिति का काम समझ लें और कार्य शुरू करें। हमारा लक्ष्य शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने के साथ ही वार्डों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिये कि जनता की समस्याएं जल्दी से जल्दी हल हो। बैठक में वित्त समिति अध्यक्ष कविता मोदी, स्वास्थ्य एवं सेनीटेशन समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत, गन्दी बस्ती सुधार समिति अध्यक्ष कमलेश जावरिया, गैराज, वाहन संधारण एवं आपदा प्रबंधन समिति अध्यक्ष धनपाल स्वामी, राजस्व एवं सम्पदा समिति अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, सांस्कृतिक साहित्यिक एवं खेलकूद समिति अध्यक्ष हेमलता शर्मा, उद्यान एवं पर्यावरण समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मोची ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply