रिमझिम-रिमझिम, झिरमिर-झिरमिर

BY — July 4, 2013

040714Udaipur. शहर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ लेकिन शहर में मानसूनी बारिश का असर कहीं नहीं दिख रहा है। सिर्फ झिरमिर से शहरवासी भी परेशान हैं वहीं मौसम के रूमानियों को पिकनिक जाने के लिए अच्‍छी बारिश का इंतजार है।

040712मेवाड़ अंचल के डूंगरपुर, बांसवाड़ा आदि क्षेत्रों में जरूर जमकर बारिश हुई। प्रतापगढ़, बड़ी सादड़ी में अच्छी बारिश होने से नदी नालों में पानी की आवक शुरू हो गई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों का सुबह आंख खोलते ही बूंदाबांदी ने स्वागत किया। खुशनुमा मौसम से लोगों का मन खुश हो गया।
040713आकाश में छाई काली घटाएं और गिरती रिमझिम बौछारों ने लोगों को घरों से निकलने को मजबूर कर दिया। सुबह से यहां पीछोला झील और फतहसागर के किनारे लोगों की भीड़ जमा है। छात्र-छात्राओं का जमघट FS किनारे जरूर मिल जाता है वहीं अब हरियाली होने के बाद पिकनिक की प्लानिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि अभी अच्छी बारिश का इंतजार है। स्कूली बच्चों  की रेनकोट और छातों की खरीदारी भी बढ़ गई है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *