Header Banner

डॉ. दीपक आचार्य बने प्रतापगढ़ पीआरओ

BY — July 10, 2013

deepak acharyaUdaipur. साहित्यकार, चिंतक, राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क सेवा के अधिकारी डॉ. दीपक आचार्य ने बुधवार को प्रतापगढ़ के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया।

उन्होंने प्रतापगढ़ के उपखण्ड अधिकारी मुकेश कलाल से कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. आचार्य इससे पूर्व ढाई वर्ष तक जैसलमेर में पीआरओ के पद पर सेवारत थे। डॉ. आचार्य ने डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं उदयपुर में भी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य किया है। साथ ही बाड़मेर पीआरओ का अतिरिक्त पदभार भी उनके पास रहा है। डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा में लम्बी सेवाओं के दौरान उन्होंने वागड़ क्षेत्रा को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के सार्थक प्रयासों में अपनी उल्लेखनीय भागीदारी निभायी है तथा वागड़ के कला-संस्कृति,  साहित्य,  इतिहास, व्यक्तित्वों पर खूब लेखन करते हुए प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply