घर-घर जाकर कराया पोस्टर विमोचन

BY — July 10, 2013

100703Udaipur. लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा कल जिला कलेक्टर निवास, महापैार कार्यालय, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल के कार्यालय, शहर जिला कांग्रेस कार्यालय, उद्योगपति सिराज अहमद व शब्बीर हुसैन मुस्तफा के कार्यालय जाकर 22 दिसमबर को होने वाले दूसरे आम मुस्लिम सामूहिक विवाह के पोस्टर का विमोचन कराया।

सोसायटी के सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि रमजान के अवसर पर सोसायटी पदाधिकारियों ने जिलाधीश विकास सी. भाले के निवास पर, महापौर रजनी डांगी के निगम कार्यालय, शहर जिला कांग्रेस अध्यसक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा के निवास के अतिरिक्त अन्जुमन सदर शराफत खान से इस पवित्र कार्य का शुभारम्भ किया गया।
100704डॉ. अगवानी ने बताया कि 101 जोड़ों का सामूहिक निकाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। 101 जोड़े होने पर उसमें से लॉटरी द्वारा चयनित एक जोड़े को सोसायटी द्वारा उमराह के लिए भेजा जाएगा। पोसटर विमोचन के अवसर पर पार्षद खलील मोहम्मद,हाज़ी रफीक खान, शौकत अली, फराह शेख, सलीम रज़ा, साजि़द हुसैन, शमीम बानू, अमीलुद्दीन सक्का, अकरम खान, अजीज मोहम्मद खिलजी सहित सेासायटी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे जोड़ों की संख्या बढ़ती जाएगी, सोसायटी की ओर से मस्तान बाबा की दरगाह पर चादर पेश की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *