मौसम सुहाना, खाली झीलों से मन में निराशा

BY — July 11, 2013

110708Udaipur. दो तीन दिन से शांत मानसून ने गुरुवार को फिर तेवर दिखाए। गुरुवार दोपहर तेज बारिश शुरू हुई जो करीब आधा घंटा बरसी। हालांकि बारिश से मौसम सुहाना अवश्य हो गया लेकिन आसपास के नदी-नालों, झीलों-तालाबों में पानी नहीं आने से शहरवासियों का अभी पिकनिक जाने का मन नहीं बन पाया है।

110706शहर में तेज बारिश हुई वहीं आसपास के इलाकों में कहीं हुई तो कहीं नहीं हुई। मेवाड़ में इस वर्ष अब तक बारिश नहीं हुई है। दिन में हुई बारिश के बाद फिर बादल ठहर गए। शाम ढलते ढलते करीब छह बजे बाद फिर रिमझिम शुरू हुई जो देर तक जारी थी। रिमझिम से मौसम जरूर सुहाना हो गया। घरों में एक बार‍ फिर रसोई का मीनू बदल गया लेकिन नदी-झीलों-तालाबों में पानी की आवक नहीं होना निराश कर रहा है। शहर के लोग अब तक अच्छीय बारिश का इंतजार कर रहे हैं। तेज बारिश में दुपहिया वाहन चालक भी मौसम का मजा ले रहे हैं। बच्चोंज को भी बस भीगने का मौका चाहिए।

110709

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *