सुंदरवास हादसे को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

BY — July 13, 2013

निजी बस की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

130704Udaipur. गत रात्रि प्रतापनगर मार्ग पर सुंदरवास में निजी बस की चपेट में आए स्कूतटर सवार की मृत्यु एवं पत्नी के घायल होने को लेकर उसके परिजन सुबह क्षेत्रीय पार्षद धनपाल स्वामी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। वहां पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में भारी वाहनों पर रोक की मांग की गई।
130703उल्लेखनीय है कि गत रात्रि सुंदरवास में प्रीतम पहलवान की गली के बाहर एक स्कूटर सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में प्रतापनगर निवासी जमनालाल सालवी के सिर पर बस का पिछला टायर चल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर उसकी पत्नी मांगीबाई दूसरी ओर जा गिरी और बेहोश हो गई। क्षेत्रवासियों ने आक्रोशित होकर रात में वहां से गुजरने वाले भारी वाहनों ट्रेलर पर पथराव कर कांच फोड़ दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ को हिरासत में लिया। सुबह एमबी हॉस्पिटल में मुर्दाघर के बाहर मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान काफी भीड़ जमा थी। वहां से शव लेकर पार्षद स्वामी के नेतृत्व में लोग कलक्ट्रेट पहुंचे जहां प्रदर्शन किया। डिप्टी अनंत कुमार को ज्ञापन सौंपकर भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी की मांग की गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *