झूमते बदरा के साथ झूमे मन (pics)

BY — July 13, 2013

एक घंटे तक झमाझम, शहर की सड़कों के बदल गए हालात
पिकनिक की तैयारियां,उदियापोल पर जेसीबी से हटाया अतिक्रमण

130707Udaipur. कल तक मौसम में छाई उमस से हर कोई परेशान था। शनिवार को इस मानसून की अब तक की पहली जोरदार झमाझम बारिश से हर कोई झूम उठा। दक्षिणी राजस्थान में सक्रिय हुए मानसून का असर शनिवार को उदयपुर में दिखा वहीं सुबह ही झमाझम बारिश होने से गर्मागर्म पकौड़ों, कचोरी-समोसे का आनंद लेने लोग उमड़ पडे़।

130709130710130708130714130715130716सुबह जब आंखें खोली तो आसमान घटाटोप बादलों से ढका था। 10 बजने के बावजूद सुबह 8 बजे सा मौसम लग रहा था। मौसम सुहाना था। लग रहा था कि अच्छी बारिश होगी लेकिन कहीं मन में यह भी आशंका थी कि गत दिनों की तरह आज भी बादल सिर्फ दर्शन देकर यूं ही न तरसा जाएं। इन्द्रशदेव ने सुनी और करीब 11 बजे शुरू हुए जो करीब एक घंटे तक जमकर बरसे। इसके बाद दिन भर रिमझिम चलती रही। बूंदाबांदी से शुरू हुआ बारिश का दौर मूसलाधार में बदल गया। घरों के नालदे गिरने लगे और वेग से पानी आने लगा तब सड़कों पर जमकर पानी बहने लगा।
130711बदरा इतने झूमकर बरसे कि जो जहां था, वहीं रुक गया। लोग घरों, कार्यालयों की खिड़कियों और छांव के सहारे बरसती राहत की बूंदों का नजारा देखते रहे। शहर की सड़कें नदियों में बदल गई। अंदरुनी क्षेत्रों बड़ा, बाजार, सिंधी बाजार, मुखर्जी चौक, कलक्ट्रे ट, शास्त्री  सर्किल रोड, आरएमवी रोड, शक्तिनगर सहित उपनगरीय क्षेत्रों में भी कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। सड़कों पर पानी भी इतना भरा कि दुपहिया वाहन चालकों को या तो अपना रास्ता बदलना पड़ा या अपने वाहन खींचने पड़े। कार्यालयों में कन्ट्रीब्यूशन कर गर्मागर्म पकौड़े, जलेबी, कचोरी-समोसे मंगवाकर बारिश का आनंद लिया गया। पुराने रेलवे स्‍टेशन पर गेहूं को बारदान लगाकर ढका गया।

130713

130712

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *