पुरुष की निरंकुशता से अब महिलाएं दूर : सारंगदेवोत

BY — July 17, 2013

महिला जागरूकता पर कार्यक्रम

170703Udaipur. जनार्दनराय नागर राजस्था न विद्यापीठ के वाइस चांसलर प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने कहा कि आज महिला जागरूकता की स्थिति यह है कि बेटियां हर क्षेत्र में जगह बना रही हैं। इसका एक लाभ यह जरूर हुआ कि वह पुरुष की निरंकुशता से मुक्ति पा गई हैं।

वे कच्छेलर के आंगनवाड़ी में आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आयोजन महिला अध्ययन विभाग तथा केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में हुआ। उन्होंमने कहा कि राजनीति, वैज्ञानिक संस्थांन, पर्वतारोहण, खेल जगत पुलिस सेना आदि कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां बेटियां नहीं हैं। उन्हों्ने यह भी कहा की आर्थिक व स्वावलम्बन से महिलाओं मे आत्मविश्वास में वृद्वि हुई है और वह किसी भी समस्या से जूझने के लिए तत्पर है।
महिला अध्ययन विभाग की निदेशक डॉ. मन्जू माण्डोत ने महिलाओं का स्वागत करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य व समाज में विभिन्न प्रकार की प्रवृत्तियों में भाग लेने हेतु शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। समाज में बेटा-बेटी के लिंग भेदभाव पर भी महिलाओं का नजरीया बदलने की जारूरत बताई तथा संकल्प दिलाया कि सभी महिलाओं को सशक्त होकर समाज व देश का विकास करना है। केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के शिक्षा अधिकारी डा. सुधीर वाडेवा ने कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लाभ लेना चाहिए। विभिन्न मौसमी बीमारियों के बारे में स्वस्थ  रहने के अनेक उपाय बताए। संचालन राकेश दाधीच ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *