Header Banner

ओवरब्रिज के लिए एनएचएआई से जल्द जारी कराएं स्वीकृति

BY — July 18, 2013

महापौर ने केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र

overbridgeUdaipur. महापौर रजनी डांगी ने गुरुवार को सड़क परिवहन एवं यातायात मंत्री आस्कर फर्नाडिस को पत्र लिखकर प्रतापनगर मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के स्तर पर लम्बित स्वीकृति शीघ्र जारी कराने का आग्रह किया है।

मंत्रालय और प्राधिकरण को निगम की और से पूर्व में भी पत्र प्रेषित किये जा चुके हैं। नगर विकास प्रन्यास ने भी ओवरब्रिज निर्माण के लिये प्राधिकरण को पत्र भेजा हुआ है। प्रतापनगर मार्ग हवाई अड्डा जाने का मुख्य मार्ग है। देश-विदेश से पर्यटकों की आवाजाही निरन्तर रहती है और इस मार्ग पर बाइपास बन जाने से भारी वाहन रात दिन गुजरते रहते है जिससे दुर्घटनाएं होती रहती है, दुर्घटनाओं के चलते क्षेत्रवासी इस मार्ग पर यातायात के दबाव को कम करने के लिये ओवरब्रिज की मांग लम्बे समय से करते आ रहे हैं। शहर के विकास एवं विस्तार के कारण प्रतापनगर एवं आस-पास क्षेत्रों में आबादी बढ़ रही है जिससे यातायात जाम का रोजाना उन्हें सामना करना पड़ता है। यातायात जाम होने से प्रतिदिन बहुमूल्य पेट्रोल-डीजल भी व्यर्थ में नष्ट हो रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply