Header Banner

देहदान के प्रति बढ़ी जागरूकता

BY — July 18, 2013

180710Udaipur. अब उदयपुर के लोगों में भी देहदान के प्रति जागरूकता आई है। जहां लोग अपनी पुरातन परम्परा के अनुसार देह को पंचतत्व में विलीन नहीं होने तक मोक्ष प्राप्ति नहीं मानते थे वहीं अब मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के शोध के लिए देह दान करने लगे हैं। गुरुवार को शहर में एक देह दान की गई।

परिजनों ने नम आंखों से रामसिंह की बाड़ी निवासी रोशनलाल जैन (92) की देह आरएनटी के एनॉटोमी विभाग को सौंपी। बताया गया कि उन्होंजने कुछ ही समय पूर्व देहदान का संकल्प  पत्र भरा था। इसी तरह अब तक इस वर्ष 18 शपथ पत्र भरे गए हैं। इस वर्ष अब तक नौ देहदान हो चुके हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply