Header Banner

पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश

BY — July 18, 2013

vidhya bhawanUdaipur. प्राविधिक शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य के समस्त पॉलीटेक्निकों में द्वितीय वर्ष में सीधे पार्श्व प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। द्वितीय वर्ष में प्रवेश के पश्चात विद्यार्थी केवल दो वर्षों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर सकता है।

विद्या भवन पॉलीटेक्निक के प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि प्रवेश के लिये शैक्षणिक योग्यता बारहवीं विज्ञान एवं गणित वर्ग में उत्तीर्ण अथवा इंजीनियरिंग व्यवसायों में दो वर्षीय आईटीआई अथवा बारहवीं विज्ञान वोकेशनल/टेक्निकल उत्तीर्ण हो। आवेदन पत्र भरने की अन्तिम दिनांक 28 जुलाई है। मेहता ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। विद्या भवन पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में अभ्यर्थियों की काउन्सलिंग एवं प्रवेष आवेदन-पत्र भरवाने के लिये सहयोग किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय समय में आ कर जानकारी प्राप्त कर फार्म भर सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply