‘ऐसे स्वप्न देखें जिन्हें साकार कर सकें’

BY — July 17, 2013

लायन्स क्लब अरावली का पदस्थापना समारोह
बेदला में बनेगा 10 कमरों वाला वृद्धाश्रम

170720Udaipur. लायन्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 के पूर्व प्रान्तपाल वी. के. लाडिया ने कहा कि मनुष्य को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्वप्न अवश्य देखने चाहिए और स्वप्न वे ही देखें जिन्हें साकार किया जा सकें। स्वप्न नहीं देखने वाला व्यक्ति जीवन में कभी प्रगति नहीं कर पाता।

वे कल रोटरी बजाज भवन में आयोजित लायन्स क्लब अरावली के पदस्थापना समारोह में बोल रहे थे। उन्होनें कहा कि जीवन में किसी से भी मतभेद हो सकते है लेकिन मनभेद कभी नहीं रखना चाहिए क्योंकि मनभेद जीवन में बहुत बड़ी खाई पैदा कर देते है जिन्हें भरना बहुत मुश्किल होता है।
170719इन्होंने ली शपथ : लाडिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कोठारी, सचिव डॅा. एच. एस. कंठालिया,कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, श्याम सिरोया, श्याम नागौरी, दिनेश चोर्डिया, राकेश नाहर, अनुपसिंह, भूपेन्द्र बाबेल, अनिल सिंघटवाडिय़ा, बंसीलाल प्रजापत, अरूण डूंगरवाल, किरण जैन, ज्योति जैन, रेखा जैन,  नरेश सरणोत, निर्वतमान अध्यक्ष डॅा. एस. एन. गुप्ता, लोकेन्द्र कोठारी, निर्मल पोखरना, गोपाल अग्रवाल, भारत भाणावत, लोकेश कोठारी, प्रमोद जैन, केजार अली को शपथ दिलाई। वी. के. लाडिया व अनिल नाहर ने कोठारी को गेवल प्रदान की।
170721प्रथम उप प्रांतपाल अनिल नाहर ने कहा कि इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट की ओर से सभी क्लबों को नेत्रदान, महिला सशक्तिकरण, जनता के अधिकार व कर्तव्य पर कार्यशाला जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने 12 नये सदस्यों को शपथ दिलाकर क्लब में शामिल किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने कहा कि क्लब इस सत्र 2013-14 में समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों सहित बेदला गांव में एक वृद्धाश्रम बनवायेगा जिसमें 10 कमरें व एक हॉल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होनें कहा कि जीवन में बरगद का एक पेड़ अवश्य लगाये क्योंकि वह एक हजार वर्ष अधिक जीवन जीता है। उससे लाखों चीटियां अपना भोजन करती है। हजारों को छाया प्रदान होती है। इस अवसर पर 4 कमरों का निर्माण कराने वाले दानदाता बंसीलाल प्रजापत, भूपेन्द्र बाबेल, दिनेश कोठारी एंव हिम्मतसिंह चौहान का अतिथियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
समारोह में अतिथियों ने क्लब की ओर से तीन महिलाओं को स्व रोजगार हेतु सिलाई मशीनें भेंट की। इस अवसर पर क्लब द्वारा प्रकाशित टेलिफोन डायरेक्ट्री का भी विमोचन किया गया। डिस्ट्रिक्ट की ओर से लाडिया ने क्लब के डायमण्ड एमजेएफ श्याम सिरोया को अवार्ड प्रदान किया। गत सत्र का लायन ऑफ इ ईयर का पुरूस्कार सचिव डॅा. एच.एस. कंठालिया को प्रदान किया गया। समारोह में गत सत्र में क्लब को सहयोग करने वाले 20 सेवा सहयोगियों का भी स्मृतिचिन्ह प्रदान किये गये। प्रारम्भ में किरण जैन ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की जबकि अन्त में सचिव डॅा. एच.एस.कंठालिया ने धन्यवाद दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *