आभार आपके अमूल्य सहयोग के लिए…

BY — July 25, 2013

250720Udaipur. खट्टे मीठे आखिरकार हमें दो वर्ष पूरे हो गए। कब समय बीता, कुछ पता ही नहीं चला लेकिन इन दो वर्षों में आप सभी सुधी पाठकों और दर्शकों का अमूल्य सहयोग और स्नेह रहा, वह अपूर्व है।

प्रिन्ट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के इस युग में अपने अबोधकाल में चल रहे ऑनलाइन मीडिया के तहत उदयपुर न्यूज (udaipurnews.in) को आपने जो सहयोग दिया, उसके लिए एक बार पुनः आपका ह़दय से आभार।
अब तक उदयपुर न्यूज का हमेशा यह प्रयास रहा कि शहर में होने वाली घटनाओं-दुर्घटनाओं को निरंतर आप तक पहुंचाएं। पहले वर्ष में कुछ पाठकों ने हमें छिटपुट क्राइम के समाचारों से दूर रहने की सलाह दी थी, उसे बरकरार रखते हुए हमने सिर्फ बड़ी दुर्घटनाओं या बडे़ अपराध के समाचारों को ही महत्ता दी। इसके अतिरिक्त सामाजिक सरोकारों से जोड़े रखने वाले और युवाओं को प्रेरित करने वाले समाचारों का भी प्रकाशन प्रमुखता से किया गया। इसमें हमारी सफलता कितनी रही, यह आपका सहयोग बताता है।
हम अपने विज्ञापनदाताओं का भी शुक्रिया अदा करना चाहते हैं कि उनके सहयोग के बिना यह सफर बिल्कुल भी संभव नहीं था। साथ ही हमारी संपादकीय एवं तकनीकी टीम जिन्होंने इस न्यूज पोर्टल को संचालित करने में जी-जान से मेहनत की और आज इस मुकाम तक पहुंचाया।
हमें समय समय पर आपके मिले सुझावों और सलाह का हमेशा की तरह इंतजार रहेगा…
एक बार पुनः ह़दय की गहराइयों से आभार।

संपादक
उदयपुर न्यूज डॉट इन

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

3 Responses

  1. Badhai ho………do saal pure hone par…….utrotar pragati ke path par badhe…………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *