Header Banner

उत्तराखंड के पीड़ितों के लिए 5 लाख का सहायतार्थ चेक

BY — August 7, 2013

Udaipur. जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से उत्तराखंड में पिछले दिनों आई प्राकृतिक आपदा में मारे गये लोगों की सहायतार्थ 5 लाख का चेक जिला कलक्टर आशुतोष ए. टी. पेंढणेकर को दिया।

कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने बताया कि विश्वविद्यालय के अकादमिक एवं मंत्रालयिक कार्यकर्ताओं की ओर से एक दिन का वेतन उत्तराखंड के पीड़ितों की सहायतार्थ दिया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. प्रकाश शर्मा, सचिव डॉ. लक्ष्मीनारायण नन्दवाना, निजी सचिव कृष्णकांत नाहर, डॉ. दिलीप सिंह, घनश्याम सिंह भीण्डर, चन्द्रेश छतलानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से नवनियुक्त जिला कलक्टर का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यापीठ शिक्षा के  क्षेत्र में किए गए नवाचार, ग्रामीण उत्थान में किए कार्यों के प्रोत्साहन हेतु उन्हें आमंत्रित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply