Header Banner

यूसीसीआई, कच्ची बस्ती फैडरेशन का समर्थन

BY — August 8, 2013

हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर आंदोलन

advocateUdaipur. उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं ने जहां एक ओर बोहरा गणेशजी से प्रार्थना की वहीं यूसीसीआई और कच्ची बस्ती फैडरेशन ने आंदोलन को समर्थन दिया। बोहरा गणेशजी की प्रार्थना के बाद अधिवक्ताओं ने 12 अगस्त से होने वाले आंदोलन के लिए जनता के सहयोग हेतु पत्रक वितरित किए।

उदयपुर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री यूसीसीआई की ओर से आंदोलन के समर्थन में बैठक हुई। बैठक में समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने दक्षिणी राजस्थान की जनता को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए समय व धन की बचत के लिए उदयपुर में उच्च न्यायालय की खण्डपीठ स्थापित किया जाना आवश्यक बताया। कच्ची बस्ती फैडरेशन के अध्यक्ष भंवरलाल बारबर ने उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग का समर्थन करते हुए 12 अगस्त को प्रस्ता वित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की। महासचिव बी. एल. सिंघवी ने बताया कि बार एसोसिएशन द्वारा तीस वर्षों से हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, जो वाजिब मांग है।
इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत कुमार जोशी, महासचिव भरत कुमार वैष्णव, जिला संयोजक सत्येन्द्रपाल सिंह छाबडा़, महासचिव मनीष शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता कंचनसिंह हिरन, शम्भूसिंह राठौड़, दीपक शर्मा, भानू भटनागर आदि मौजूद थे। आंदोलन के मदेनजर युद्वस्तर पर तैयारियां की गई तथा अभी तक के प्रयासों की समीक्षा हेतु बार एसोसिएशन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमें आंदोलन की तैयारियों के मदेनजर आज दोपहर दो बजे बाद न्यायिक कार्य स्थगित किए गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply