Header Banner

स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों का होगा सम्मान

BY — August 8, 2013

9 अगस्त : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ

congress-1Udaipur. भारत छोडो़ आंदोलन की वर्षगांठ पर 9 अगस्त को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा अमल का कांटा स्थित कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस की ओर से अस्थायी कार्यालय आशीर्वाद कॉटेज में विचार गोष्ठी होगी।

सुबह 11 बजे होने वाले कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों का जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला सम्मान करेंगे। इससे पूर्व अस्वस्थ स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर जिलाध्यक्ष उनका सम्मान कर आशीर्वाद लेंगे। कार्यालय में विचार गोष्ठी भी होगी। शहर कांग्रेस प्रवक्ताल फिरोज अहमद शेख के अनुसार गोष्ठीं की अध्य्क्षता शहर जिलाध्य क्ष नीलिमा सुखाडि़या करेंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply