Header Banner

फतहनगर में रिमझिम, फसलों को नुकसान

BY — August 9, 2013
बारिश के चलते गिरी दीवार।  राहुल चावड़ा
बारिश के चलते गिरी दीवार। राहुल चावड़ा

फतहनगर. क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर रिमझिम का दौर चला। रूक-रूक कर बारिश होने से सर्वत्र कीचड़ पसरा रहा। वार्ड 17 में बालिका स्कूल के पास रहने वाले वजीर खां के मकान की दीवार गिर गई। संयोग से उस वकत कोई नहीं था अन्यथा हादसा हो सकता।

पार्षद नारायणलाल मोर ने मौका मुआयना करते हुए परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। इधर बारिश पिछले कुछ दिनों से अनवरत जारी होने से खरीफ की फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। कई खेतों में अत्यधिक पानी के कारण फसलें पीली होने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि ऐसे ही हालात रहे तो फसलें अतिवृष्टि का शिकार होकर नष्ट हो जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply