Header Banner

पोशाक, पाठ्य सामग्री वितरण 14 को

BY — August 10, 2013

Udaipur. सुन्दर देवी कोठारी मेमोरियल चेरिटेबल पब्लिक ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों को पोशाक, लेखन सामग्र्री एवं कॉपियां 14 अगस्त् को सुबह 11 बजे वितरित की जाएंगी। वितरण कार्यक्रम कुंभलगढ़ के कोयल गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विध्यालय, कोयल एवं गांगागुड़ा में होगा।

साथ ही ट्रस्ट प्रायोजित मेडिकल केम्प में डॉ. हरीश माथुर के नेतृत्व में गीताजंलि मेडिकल कॉलेज की चार डॉक्टरों की टीम द्वारा 300 विध्यार्थियों एवं ग्राम वासियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। मुख्य अतिथि कुम्भलगढ़ विधायक गणेशलाल परमार तथा विशिष्ट् अतिथि प्रधान पंचायत समिति कुम्भलगढ़ सूरज सिंह दसाणा तथा भूतपूर्व प्रधान किशनलाल गुर्जर होंगे। कार्यक्रम में विज्ञान समिति के अध्यक्ष डॉ. के. एल. कोठारी, पूर्व प्रान्तपाल रोटरी डॉ. वाई. एस. कोठारी,  खान विभाग के रिटायर्ड अतिरिक्त निदेशक ए. के. कोठारी, कोयल सरपंच ललितादेवी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply