Header Banner

मामूली बारिश में ही टपकने लगती है छतें

BY — August 10, 2013

सरकारी भवनों के हालात ठीक नहीं

100803फतहनगर. सरकारी शिक्षण संस्थान हो या कोई अन्य विभाग का भवन, पानी टपकने की समस्या से सभी परेशान हैं। स्कूली भवनों की ही बात करें तो हालात यह हैं कि मावली क्षेत्र में स्थित अधिकांश भवनों को मरम्मत की दरकार है।

कमोबेश सभी सरकारी स्कूलों की छतें इन दिनों टपक रही है तथा सरकारी रेकर्ड को बचाने के लिए शिक्षकों को अपने-अपने हिसाब से जुग्गत करनी पड़ रही है। शिक्षण संस्थाओं में देश की भावी पीढ़ी का निर्माण हो रहा है और अनवरत बारिश के कारण सरकारी भवनों की दीवारें एवं छतें कहीं हादसा न कर बैठे। शिक्षण संस्थाओं के अलावा भी अन्य सरकारी भवनों की छतें भी टपक रही है। ऐसे भवनों की सर्वे करवाई जाकर मरम्मत की जानी चाहिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply