सिर्फ दावेदारी नहीं, प्रपत्र भी भरना होगा दावेदारों को

BY — August 12, 2013

एआईसीसी ने भेजा 5 पेज का प्रपत्र

congressUdaipur. कांग्रेस का टिकट पाना अब इतना आसान नहीं रहेगा। ब्लॉक से जिला और जिले से प्रदेश स्त र पर पैनल तो जाएगा ही लेकिन एआईसीसी ने 5 पेज का एक प्रपत्र भी भेजा है जिसको भरकर दावेदारों को 16 अगस्त तक जमा कराना होगा।

जानकारी के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस में 7 अगस्त तक दावेदारी करने वाले नेताओं को अब एआईसीसी का 5 पेज का निर्धारित प्रपत्र भी भरकर जमा कराना होगा। जिला कार्यालय पर उक्त प्रपत्र आज से ही प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा। पूर्व मे प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर से दावेदारी प्रक्रिया यथावत रहेगी और ब्लॉक स्तर पर हुई बैठकों एवं आवेदन तथा ब्लॉक स्तर से प्राप्त 5-5 नामों के पैनल जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा हो चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार तय तारीख पर जिला कांग्रेस की बैठक होगी उसमें जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में ब्लॉक से प्राप्त पैनलों को खोलकर उस पर चर्चा कर जिला कांग्रेस द्वारा 5-5 नामों का पैनल तैयार कर आवेदन (एआईसीसी प्रपत्र) के साथ प्रदेश कांग्रेस को जिलाध्यक्ष की अनुशंसा व टिप्पणी के साथ भेजा जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *