शिवालयों में भीड़ तो मेले में थाह नहीं

BY — August 12, 2013

120804Udaipur. श्रावण मास में एक ओर जहां शिवालयों में प्रति सोमवार को मंशा महादेव व्रत के कारण महिलाओं की भीड़ रही वहीं गुलाबबाग में सखिया सोमवार के कारण लगे मेले में झूलों में भी बच्चों-महिलाओं ने खूब आनंद लिया।

120805चतुर्थी से शुरू हुआ मंशा महादेव व्रत करीब चार माह चलेगा। महिलाएं प्रत्येमक सोमवार को व्रत रखेंगी। पहले ही सोमवार को शिवालयों में महिलाओं की खासी रेलमपेल रही। अलसुबह व्रती महिलाओं व दर्शनार्थियों का मंदिरों में आना शुरू हो गया। सुहागिनों ने अपने सुहाग सहित घर-परिवार की सुख समृद्धि की कामना की तो कुंवारी युवतियों ने अच्छेर वर की कामना की। फिर एक साथ बैठकर कथा सुनी।
120806गुलाबबाग में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को लगे मेले में महिलाएं बच्चों  के साथ घर से खाना बनाकर साथ लेकर वहां पहुंची और दिन भर सुहाने मौसम में पिकनिक मनाया। बच्चों  ने झूलों का भी आनंद लिया तो स्टॉ लों पर भी भीड़ रही।

120807

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *