Header Banner

मुंबई के मेवाड़ भवन में संस्कार शिविर की तैयारियां जोरों पर

BY — August 13, 2013

सद्कार्यों में हो शक्तियों का उपयोग : सौभाग्य मुनि

130801फतहनगर. मुम्बई के उपनगर गोरेगांव स्थित मेवाड़ भवन में इस मर्तबा स्वतन्त्रता दिवस पर भारत विश्रुत श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि कुमुद के सान्निध्य में संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में गुरू अम्बेश जैन पाठशाला के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे। मेवाड़ संघ अध्यक्ष प्रकाश सांखला के नेतृत्व में होने वाले इस शिविर की तैयारियां अंतिम चरण मे हैं। सभी उप संघों के बच्चे अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए तैयारी में लगे हैं। ज्ञान प्रकाश समिति के संयोजक पुखराज सोनी बिनोल ने बताया कि अब तक 550 बच्चों ने भाग लेने के लिए पंजीयन करवा दिया है तथा यह संख्या और बढऩे की संभावना है। महिला मण्डल की अध्यक्षा लाजवन्ती बड़ाला, महामंत्री किशनलाल परमार, प्रचार मंत्री किशन बोहरा, मंत्री रोशनलाल बड़ाला, सह संयोजक विनोद चपलोत, पारस तातेड़, राजेश खरवड़ तथा सह संयोजिका बेबी बेन डागलिया तथा अन्य सभी पाठशाला संचालक इस आयोजन को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं। इधर चातुर्मास के तहत चल रही धर्मसभा के दौरान मंगलवार को श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि ने फरमाया कि यदि हम मानव जीवन का सर्वेक्षण करें और गहराई से सोचें तो दो शक्तियां अदभुत है। पहली विचार शकित और दूसरी कर्मठता। इन दोनों शक्तियों का समावेश अगर जीवन में आ जाए तो वह व्यक्ति जीवन में सद्कार्यों की ओर अग्रसर हो जाएगा। कार्यों के साथ विचार शकित का बहुत महत्व होता है। उन्नति और मुकित मार्ग के सभी उपाय इन दोनों शकितयों में छुपे हैं। सभा में अन्य संत व साध्वियों ने भी ज्ञान की गंगा प्रवाहित की। सभा में दिल्ली समेत अन्य शहरों से बड़़ी तादाद में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply