Header Banner

सर्विस कैम्प में थ्री-व्हीलर वाहनों की सर्विस

BY — August 13, 2013

130806Udaipur. ग्रीव्ज़ कॉटन लिमिटेड व सुभाष मोटर्स के साझे में आज से रेती स्टेण्ड स्थित श्रीनाथ ओटो सर्विस पर प्रारम्भ हुए थ्री-व्हीलर वाहनों के लिए सर्विस कैम्प में 20 वाहनों की कम्पनी के दिल्ली व मुंबई से आए विशेषज्ञों के निर्देशन में निशुल्क सर्विस की गई। केम्प कल 14 अगस्त को भी होगा।

सुभाष मोटर्स के निदेशक सुभाष सिंघवी ने बताया कि इस अवसर पर सर्विस कराने वाले वाहन मालिकों को वाहनों की सर्विस पर लेबर चार्ज नि:शुल्क रहेगी साथ ही 3 लीटर ऑयल लेने पर ऑयल फील्टर फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा वाहनों में लगने वाले स्पेयर पार्ट्स पर एमआरपी पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply