Header Banner

बच्चों के गुदगुदाने लेकसिटी आया छोटा भीम

BY — August 22, 2013

220803Udaipur. बच्चों के दिलों पर राज करने वाले कार्टून की दुनिया का जाना-पहचाना नाम छोटा भीम गुरुवार को शहर के सबसे पुराने आउटलेट विशाल मेगा मार्ट पहुंचा। मार्ट द्वारा बच्चों के लिए आयोजित छोटा भीम लड्डू पार्टी में शिरकत करने आए भीम ने बच्चों के साथ जमकर डांस किया और अपनी अदाओं से गुदगुदाया।

220804विशाल मेगा मार्ट के ब्रांच  मैनेजर अमित ममगेन ने बताया की शहर में प्रथम बार छोटा भीम के कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों की अतिव्यस्तता के बीच उनके बच्चों को मनोरंजन करवाना है। उन्होंने बताया कि छोटा भीम ने कार्यक्रम में लड्डू पार्टी के प्रतियोगी बच्चों को उपहार प्रदान किये और अपने जैसे ताकतवर बनने की सलाह दी। कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों और परिजनों ने शिरकत की। आगामी दिनों में विशाल मेगा मार्ट ग्राहकों के लिए इस तरह के  कई आयोजन आयोजित करेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply