Header Banner

हिण्डोलना मनोरथ के दर्शनार्थ उमडे़ श्रद्धालु

BY — August 22, 2013

कजलिया तीज पर होगा अंतिम मनोरथ

220801फतहनगर. श्रावण मास के तहत कस्बे  के द्वारिकाधीश मंदिर में चल रहा हिण्डोलना मनोरथ इन दिनों चरम पर है। रोजाना तरह-तरह के मनोहारी मनोरथ किए जा रहे हैं। मनोरथ को लेकर मंदिर में शाम को श्रद्धालुओं की चहल पहल बनी रहती है।

श्रद्धालु भजन कीर्तन में रत रहते हैं। इस आयोजन का अंतिम मनोरथ कजलिया तीज को होगा। उस दिन ठाकुरजी काली पिछवई के बीच सजे हिण्डोलने में विराजित किए जाएंगे। इसी प्रकार का आयोजन अखाड़ा मंदिर में भी चल रहा है। श्रावण मास का बुधवार को समापन हुआ तथा इस अवसर पर शिवालयों में अभिषेक समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों एवं भजन संध्याओं का आयोजन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply