Header Banner

अनंत चतुर्दशी पर सामूहिक उद्यापन 18 को

BY — September 6, 2013

Udaipur. राजपूत महासभा संस्थान महिला समिति द्वारा आगामी अनंत चतुर्दशी पर सामूहिक उद्यापन का आयोजन किया जाएगा। उद्यापन में भाग लेने वाली महिलाओं को अणबोली व्रत का भी सामूहिक उद्यापन कराया जाएगा।

राजपूत महासभा संस्थान महिला समिति अध्यक्ष सरस्वती देवी तंवर ने बताया कि महामंत्री ललिता यदुवंशी के नेतृत्वि में सामूहिक उद्यापन को लेकर घर-घर सम्पर्क कर समाज महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में सामूहिक उद्यापन में भाग लेने की अपील की जा रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply