फतहनगर के राजा का सजेगा दरबार

BY — September 6, 2013

25 वें गणपति महोत्सव का होगा जोरदार आगाज

060907फतहनगर. फतहनगर के राजा का दरबार इस मर्तबा अनोखे ढंग से सजेगा। लोगों के लिए इस कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए गणपति महोत्सव सेवा समिति पुराना बाजार जोरदार तैयारियों में जुटी है। समिति ने पहली मर्तबा पुराना बाजार में टाट पट्टियों से झौंपड़ीनुमा परिसर तैयार किया है।

इसके अलावा मुख्य चौराहा तक आकर्षक सजावट की जा रही है। इससे पुराना बाजार का वह परिसर जहां विनायक की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाती है मनोहारी बन पड़ा है। पिछले २५ वर्षों से इस स्थान पर गणपति महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस बार समिति इसे रजत जयन्ती के रूप में मना रही है। सरदार पटेल स्टेडियम के समीप भी पाण्डाल सजने लगा है।

060906नगर के विभिन्न गली मोहल्लों में भी विनायक प्रतिमाएं स्थापित होगी। गणपति महोत्सव की शुरूआत के भागीदार रहे समाजसेवी गणपतलाल स्वर्णकार के नेतृत्व में कुंभलगढ़ के विनायक को नूतने गणपति के भकत कुंभलगढ़ कूच भी करेंगे तथा विधि विधान से विनायक प्रतिमाओं को पूजा इत्यादि के बाद नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। गणपति महोत्सव ९ सितम्बर से १८ सितम्बर तक चलेगा। विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर प्रांगण में भी दस दिनों तक मेला भरेगा। चकरी, डोलर एवं अन्य मनोरंजन के उपकरण पहुंच चुके हैं। यहां गणेश सेना एवं मंदिर विकास कमेटी के संयुकत तत्वावधान में आयोजन होगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी के अवसर पर सनवाड़ के गणेश मंदिर में भी भजन संध्या एवं जुलूस का कार्यक्रम होगा। विनायक के समक्ष २५१ किलो वजनी लड्डु भी चढ़ाया जाएगा। इधर पर्व के नजीदीक आने के साथ ही सडक़ों के किनारे विनायक प्रतिमाएं बिकने के लिए सज गई है। इन प्रतिमाओं में छोटी से लेकर विशालकाय प्रतिमाएं भी शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों से यहां का महोत्सव मेले के रूप में चलने लगा है तथा देर रात तक भी भजन संध्या समेत विभिन्न धार्मिक आयोजन होते हैं। जगह-जगह झांकियों के आयोजन नगरवासियों को बरबस आकर्षित करते हैं। नगरवासी इन दिनों इस पर्व की बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *