ताज के विजयी एपिसोड का बड़े पर्दे पर होगा प्रसारण

BY — September 10, 2013

कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

100908फतहनगर. कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ जीतने वाले ताज मोहम्मद रंगरेज का जगह-जगह स्वागत का दौर जारी है। वहीं नगर के युवाओं ने 15 सितंबर को दो दिन चलने वाले एपिसोड का प्रसारण कस्बावासियों के लिए बडे़ पर्दे पर करने की योजना बनाई है।

राहुल पालीवाल ने बताया कि मुख्य चौराहा पर बड़े पर्दे पर प्रसारण के ठीक बाद में विजेता ताज का अभिनंदन किया जाएगा। ताज अपने इस सफर के अनुभव भी शेयर करेंगे। उधर ताज के स्वागत के क्रम में मंगलवार को महावीर राष्ट्रीय महाविद्यालय के छात्र नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। छात्र संघ अध्यक्ष हरिनारायण सोनी, उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, महासचिव अभिषेक अग्रवाल एवं उमंग गोयल तथा अन्य छात्र नेताओं ने ताज का मालाएं पहनाकर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ महाविद्यालय में पहुंचे ताज के स्वा गत में कॉलेज प्रबन्धन द्वारा स्वागत समारोह रखा गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव मनोहरलाल कावडिय़ा थे जबकि अध्यक्षता अब्बास अली बोहरा ने की। ताज का प्राचार्य डी. एन. नागदा एवं अतिथियों ने शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *