वकीलों ने पोती मुख्यमंत्री के पोस्टर पर कालिख

BY — September 10, 2013

वकील-पुलिस आमने सामने

100909Udaipur. उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर आक्रोशित वकीलों का गुस्सा आज फूट पड़ा। अधिवक्ताओं ने चौराहों पर लगे पोस्टर, होर्डिंग्स में मुख्यमंत्री के चेहरे पर कालिख पोत दी वहीं न्यायालय परिसर में सदबुद्धि यज्ञ भी किया। पुलिस से वकीलों की झड़प भी हो गई।

100910100911सुबह वकीलों ने न्यायालय परिसर में सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया था। इसके बाद रैली के रूप में वकील निकले। कोर्ट चौराहे पर ही मुख्य मंत्री का पोस्टर लगा देखकर वकीलों में आक्रोश फैल गया। दो वकीलों ने गहलोत के चेहरे पर कालिख पोत दी। इस दौरान पदोन्नत एएसपी दयानंद सारण, अनंत कुमार, भूपालपुरा थानाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह मय जाब्ता पहुंचे और उन्होंने वकीलों को चेतावनी दी लेकिन वे नहीं माने। नीचे उतरने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया। इस पर वकील व पुलिस आमने सामने हो गए। काफी खींचतान भी हुई। बाद में सारण ने थानाधिकारी को कालिख साफ कराने के निर्देश दिए। बाद में साफ की गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *