Header Banner

निखिल मिस्टर तो मनीषा मिस फ्रेशर

BY — September 17, 2013

विद्यापीठ के फ्रेशर पार्टी में दिखी राजस्थानी रंगत

170906Udaipur. जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संगठक बीबीएम प्रथम वर्ष के नव प्रवेशार्थियों ने मंगलवार को वनी वाटिका में फ्रेशर पार्टी में यूथ फायर का आयोजन हुआ। इसमें निखिल मेनारिया मिस्ट र एवं मनीषा चूंडावत मिस फ्रेशर चुने गए।

छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी लोकगीत तथा नृत्य, गरबा रास तथा ग्रेन्ड मस्ती पर खूब धमाल की। श्रमजीवी महाविद्यालय के कामर्स डीन डॉ. सी. पी. अग्रवाल, मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और अनुशासन में रहकर रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने का प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष भगवती लाल सोनी थे। संयोजक अंकित जैन ने बताया कि छात्र-छात्राएं काफी उत्सुक दिखे और उन्होंने अपना परिचय दिया तथा एक दूसरे का हौंसला अफजाई की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply