छिप छिपकर छलका पीछोला

BY — September 24, 2013

गेट खुलने की इंतजार
बारिश का दौर जारी

240912Udaipur. श्रावण और आषाढ़ सूखा निकालकर भाद्रपद में बरसने वाले बदरा ने मंगलवार को भी अपनी मेहर रखी। सुबह उठने से पूर्व ही बूंदाबांदी देखकर ही मौसम का अंदाजा हुआ। दिन भर मौसम ऐसा ही रहा। उधर पीछोला के हालांकि गेट नहीं खोले गए लेकिन साइड से पानी निकलता रहा।

240913240911समीपवर्ती छोटा मदार तालाब भी छलक गया। पीछोला छिप-छिपकर छलकता रहा वहीं अब फतहसागर के छलकने का इंतजार है। लेकसिटी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में अच्छीा बारिश होने से नदी नालों में पानी बह निकला है और झीलों में आवक शुरू हो गई है। शहरवासियों को फतहसागर के छलकने का इंतजार है। छोटा मदार के बाद अब यह उम्‍मीद और बलवती हो गई है कि एक-दो दिन में ही फतहसागर छलक सकता है।
240910उधर शहर में दिन भर रिमझिम होती रही। मौसम में ठंडक घुल गई। वाहनचालकों और पैदल चलने वालों को सड़क के गड्ढों से संभलना पड़ा। कहीं कहीं तो गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण दुर्घटनाएं होती होती बचीं।

240914

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *