हाथीवाले पार्क में बनेगी अण्डर ग्राउंड पार्किंग

BY — October 2, 2013

कटारिया ने रखी आधारशिला

टाउनहॉल स्थित हाथी वाले पार्क में अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए आधार शिला रखते कटारिया।         कमल कुमावत
टाउनहॉल स्थित हाथी वाले पार्क में अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए आधार शिला रखते कटारिया। कमल कुमावत

Udaipur. नगर निगम परिसर के हाथीवाला पार्क में बुधवार सुबह शहर विधायक एवं विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाबचन्द कटारिया ने अण्डरग्राउण्ड पार्किग की आधारशिला रखी। भूमि पूजन के दौरान बापू बाजार ,टाउनहॉल रोड व शक्तिनगर के व्यापारी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कटारिया ने कहा कि इस पार्किग स्थल के विकसित होने से शहर में लम्बे अर्से से अनुभव की जा रही पार्किग की समस्या कुछ हद तक कम होगी। महापौर रजनी डांगी ने बताया कि 4000 स्क्वायर मीटर में 10.87 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस अण्डरगा्रउण्ड पार्किग में 100 फोर व्हीलर व 200 टू व्हीलर वाहन पार्किग हो सकेगी। इसे बाद में मेकेनाइज्ड कर पार्किग की क्षमता को दुगुना भी किया जा सकेगा। इसका निर्माण राज्य सरकार द्वारा निर्धारित रिडकोर कम्पनी करेगी । भूमि पूजन कार्यक्रम में उपमहापौर महेन्द्र सिंह शेखावत, आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, प्रमोद सामर, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं पार्षद पारस सिंघवी, चंचल अग्रवाल, जिनेन्द्र शास्त्री, अधिशासी अभियंता नीरज माथुर, सहायक अभियन्ता मुकेश पुजारी व कनिष्ठो अभियन्ता इरशाद अहमद भी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *