‘घर की दहलीज से बाहर निकली महिलाएं’

BY — October 3, 2013

अग्रसेन जयन्ती महोत्सव

031016फतहनगर. अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के तहत तीसरे दिन गुरूवार को विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। घर की दहलीज से बाहर निकल कर महिलाओं को अपना झलवा दिखाने का मौका मिला। इस अवसर को महिलाओं ने व्यर्थ नहीं जाने दिया तथा अपनी प्रतिभा से सभी को रोमांचित कर दिया।

एकल डांस प्रतियोगिता अग्रवाल महिला मण्डल के तत्वावधान में हुई जिसमें समाज की महिलाओं के अलावा बालिकाएं भी मौजूद थी। इसके अलावा अग्रसेन नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में सुबह २००मीटर दौड़,तीन टांग दौड़,धीमी गति साइकिल रेस,कबड्डी प्रतियोगिता एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। महिलाओं के लिए गिलास में सिकके डालना,बालिकाओं के लिए बॉल फेंकना,गोटियों से गेम खेलना, अण्टी व पोलो से जोड़े बनाओ,निम्बु चम्मच प्रतियोगिता आदि भी सम्पन्न हुई। नवयुवक मण्डल अध्यक्ष अतुल बंसल ने बताया कि शुक्रवार को 7.30 बजे समाज भवन के सामने ही सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन होगा जिसमें वैश वैचित्र्य,सामूहिक नृत्य एवं बच्चों के दो वर्ग में एकल नृत्य होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *