Header Banner

झमाझम ने हर्षाया, बढ़ी FS के छलकने की आस

BY — October 8, 2013

पीछोला के किनारों से निकला पानी

081011Udaipur. शाम ढलते ही आसमान में काले घने बादल छा गए और फिर शुरू हुई रिमझिम जो कुछ ही देर में मूसलाधार में बदल गई। पीछोला में पानी फिर से किनारों से बहने लगा है जिससे उदयसागर के गेट एक बार फिर खोलने पडे़। रुक रुककर बारिश होने का क्रम अनवरत रहा।

081012081009हालांकि अमूमन नवरात्रा में बारिश कम ही होती है लेकिन इस बार नवरात्रा में भी बारिश होने से गरबा व डांडिया आयोजकों के चेहरों पर निराशा छा गई। शहर में दोपहर बाद बादल छा गए और मौसम सुहाना हो गया। इससे पहले सुबह तेज उमस के कारण गर्मी भी लग रही थी। फिर करीब पांच बजे घने काले बादल छा गए। कभी तेज और कभी धीमी शुरूआत करते हुए यकायक मूसलाधार बारिश होने लगी जिससे सड़कों पर पानी भर गया। वाहन चालकों को बारिश से बचने के लिए रुकना पड़ा। फिर रह-रहकर बारिश होती रही। एक बार फिर पीछोला के दोनों ओर से पानी बहने लगा है। इसका पानी आयड़ होते हुए उदयसागर जा रहा है। उदयसागर के गेट मंगलवार को एक बार फिर खोलने पडे़।
081013

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply