भाणावत का पाण्डिचेरी के मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

BY — October 19, 2013

191004Udaipur. शहर के डाक टिकट, करेंसी नोट एवं सिक्कों के संग्रहकर्ता विनय भाणावत ने असिस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड्स रिसर्च फाउण्डेशन में अपना नाम दर्ज करवाया है। पाण्डिचेरी के मुख्यमंत्री थिरू एन रंगासामी ने उनका सम्मान किया।

असिस्ट वर्ल्डं रिकॉर्ड्स रिसर्च फाण्डेशन की टीम लीडर सुचिता त्रिपाठी ने बताया कि मदर टेरेसा नर्सिंस एण्ड पी.जी. रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साईंस, गौरी मेटु इन्द्र नगर से आयोजित संस्था के वार्षिक समारोह में भारतीय करेंसी नोटों में दस रुपए के नोट में 786 संख्या वाले विश्व में सर्वाधिक नोट संग्रह करने पर पॉण्डिचेरी मुख्यमंत्री थिरू एन. रंगासामी ने विनय भाणावत को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
191003इस अवसर पर भाणावत ने सम्पूर्ण मेवाड़ की ओर से पाण्डिचेरी मुख्यमंत्री थिरू एन. रंगासामी को मेवाड़ी पगड़ी पहनकर मुख्यमंत्री गदगद हो गए। समारोह में महात्मा गांधी के 1944 से 1948 तक निजी सचिव रहे थिरू वी. कल्याणम भी मौजूद थे। उन्हें भी विनय भाणावत ने श्रीनाथजी  की तस्वीर भेंट की। भेंट स्वीकार कर थिरू वी. कल्याणम ने कहा कि श्रीनाथजी की तस्वीर मेरे लिए अमूल्य उपहार है। प्रभु श्रीनाथ जी की कृपा से जीवन में निरन्तर वर्ल्डी रिकॉर्ड बनाने का आशीर्वाद दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *