धनतेरस पर नाकोड़ा भैरूजी की आरती एक नवम्बर को

BY — October 28, 2013

NakodajiUdaipur. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री नाकोड़ा पार्श्वीनाथ ज्योतिष संस्थान द्वारा नाकोड़ा रूप दरबार में नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान एवं श्री नाकोड़ा भैरू जी की भव्य आरती आगामी एक नवम्बर को धनतेरस पर नाकोड़ा ज्योतिष संस्थान, अशोक नगर पर होगी।

श्री नाकोड़ा पार्श्वकनाथ ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिषाचार्य कान्तिलाल जैन ने बताया कि महाआरती से पूर्व शहर में विराजित साधु-संतों का प्रवचन होगा और नगर के जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों का संस्थान की ओर से बहुमान किया जाएगा। एक नवम्बर को प्रात: 9 बजे कार्यक्रम का आगाज होगा और 12.15 बजे शुभ मुहूर्त में संगीतमय भव्य आरती का आयोजन होगा, सिमें शहर के सैंकड़ों लोग शरीक होंगे। भव्य आरती में जहां साधु-संतों का सानिध्य प्राप्त होगा वही केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, विधायक किरण माहेश्वरी, सज्जन कटारा, आयोग अध्यक्ष रामेश्वर जावा, जिला प्रमुख मधु मेहता, महापौर श्रीमती रजनी डांगी, प्रन्यास अध्यक्ष रूपकुमार खुराना, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शान्तिलाल चपलोत, उप महापौर महेंद्र सिंह शेखावत, उद्योगपति एवं समाजसेवी मांगीलाल लुणावत, महावीर जैन परिषद के संयोजक राजकुमार फत्तावत भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। महाआरती के पश्चात सभी आंगतुक भाई बहिनों के लिए गौतम प्रसादी का आयोजन किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply