Header Banner

निगम परिसर में होगी भव्य आतिशबाजी

BY — November 2, 2013

fireUdaipur. नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेला 2013 में रविवार को दीपावली के अवसर पर रात्रि 9 बजे भव्य आतिशबाजी होगी। राज्यव के जाने-माने शोरगर अपनी आतिशबाजी का नमूना यहां प्रस्तुत करेंगे।

आतिशबाजी में सर्वप्रथम स्वागत द्वारा से लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। इसके पश्चात शानदार आतिश नजारों का इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा हवाई आतिशबाजी हो और पूरा आकाश जगमग हो इसके लिए उन्होंने एक इलेक्ट्रानिक मशीन तैयार की है जो करीब 1 मिनट में 100 से ज्यादा फायर करती है। इसके अलावा हवाई झूला, चक्करी, भगवान श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र, वाटर फॉल, फ्लावर पार्टस, पंखा, सूर्य की रोशनी की तरह निकलने वाला चंद्रमुखी झाड़, खजूर का पेड़, राउंड एंड साउंड सहित कई अन्य नजारों के साथ जनता का मनोरंजन किया जाएगा। महापौर रजनी डांगी, उपमहापौर महेंद्रसिंह शेखावत, मेला संयोजक हेमलता शर्मा, आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ, प्रेस समिति संयोजक कृष्णकांत कुमावत सहित अन्यक पार्षदों ने शहरवासियों को दीपावली की बधाई दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply