Header Banner

रबर टेक्नोलोजी में विद्या भवन के विक्रम देश में प्रथम

BY — November 8, 2013

रबर टेक्नोलॉजी सेन्टर आईआरआईपरीक्षा, आईआईटी खड़गपुर के परिणाम
वरीयता सूची में कुल तीन विद्यार्थी

081102Udaipur. विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के पॉलिमर साइंस एवं रबर टेक्नोलॉजी पोस्ट डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने, रबर टेक्नोलोजी सेन्टर आई.आई.टी. खड़गपुर द्वारा आयोजित डिप्लोमा इन इंडियन रबर इन्स्टीट्यूट (डीआईआरआई) एवं पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन इंडियन रबर इन्स्टीट्यूट (पीजीडीआईआरआई) में वरीयता सूची में राष्ट्रीय स्तर पर मेरिट प्राप्त की है।

081103संस्था के प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि पॉलिमर साइंस एवं रबर टेक्नोलॉजी के विक्रम सिंह राव ने डीआईआरआई परीक्षा की वरीयता सूची में पूरे भारत में प्रथम एवं भरत भूषण नागदा ने वरीयता सूची में पूरे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रोहित सिंह कुशवाह ने पीजीडीआईआरआई परीक्षा में वरीयता सूची में पूरे भारत में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्ट डिप्लोमा में प्रवेश प्रारम्भ : प्राचार्य अनिल मेहता ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा मण्डल, राजस्थान सरकार ने पोस्ट डिप्लोमा इन रबर टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। डेढ़ वर्षीय इस पाठ्यक्रम में इन्जीनियरिंग के किसी भी संकाय में डिग्री अथवा डिप्लोमाधारी विद्यार्थी प्रवेश के पात्र हैं। देश में एक मात्र विद्या भवन में संचालित पोस्ट डिप्लोमा इन पॉलिमर साइंस एवं रबर टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में रोजगार के सौ फीसदी अवसर उपलब्ध हैं। इस पोस्ट डिप्लोमा के साथ-साथ विद्यार्थी आईआईटी खड़गपुर की आईआरआई परीक्षा के भी पात्र होते हैं। इस प्रकार यह ड्यूल डिग्री कोर्स है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply