हजारों खिलाड़ी दौड़े क्रॉस कंट्री में

BY — November 10, 2013

राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की मेजबानी में हुआ आयोजन

101108Udaipur. जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ की ओर से रविवार सुबह 6.30 बजे क्रॉस कंट्री का आयोजन हुआ। इसमें 110 विश्वदविद्यालयों के 1502 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। इसमें 422 महिला खिलाडी़ व 1080 पुरुष धावकों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अजितपाल सिंह, बास्केटबाल खिलाडी़ किरण अजितपाल सिंह, जनजाति विवि के कुलपति टीसी डामोर, टीवी कलाकार राजपाल प्रेमी व कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत, लेखक लखनपाल सिंह, रजिस्टार डॉ प्रकाश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री को रवाना किया।
101110आयोजन सचिव डॉ. दिलीपसिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले चरण में महिला खिलाडियों के लिए आयोजन हुआ। जो महाराणा भूपाल स्टेडियम से यूआईटी पुलिया होते हुए देवाली, फतहसागर पाल, मुख्य मार्ग होते हुए लवकुश इंडोर स्टेडियम पहुंची। यह दौड़ पांच किलोमीटर की थी। इसमें बेस्ट टाइम मुंबई यूनिवर्सिटी की कदम नीलम मारूति ने 22.06 मिनट में यह दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी ऑफ भोपाल की मंजू यादव ने 22.16 मिनट में दौड़ पूरी कर सिल्वर तथा दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक की साक्षी ने 22.26 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन करने के लिए ग्वालियर से टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष प्रो. अरविंद सिंह सांगवान सहित 26 लोगों का दल शामिल था। एआईयू के ऑब्जर्वर प्रो. सुरेंद्रसिंह ने भी प्रतियोगिता का जायजा लिया।
दूसरे चरण में पुरुष खिलाडियों के लिए दौड़ हुई जो महाराणा भूपाल स्टेडियम से यूआईटी पुलिया, फतहपुरा चौकी, देवाली, फतहसागर रोड, रानी रोड, महाकाल मंदिर, मोती मगरी होते हुए ओवरफ्लो गेट होकर नीलकंठ महादेव, यूआईटी पुलिया होते हुए साढे़ 12 किमी की दौड़ पूरी की। इसमें बेस्ट टाइम पुणे विवि के बरसे दत्ता 39.32 मिनट में दौड़ पूरी कर गोल्ड, द्वितीय स्थान पर पंजाब विवि के सुनील प्रसाद ने 39.37 मिनट में दौड़ कर सिल्वर तथा पुणे विवि के कुम्हार कर्तिलाल ने 39.38 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
101109प्रतियोगिता में महिला टीम चैंपियनशिप का खिताब पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला को मिला। दूसरे स्थान पर दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक तथा तीसरे स्थान पर कुरूक्षेत्र विवि तीसरे स्थान पर रहा। इसी तहत पुरुष वर्ग में टीम चैंपियनशिप में पंजाब विवि प्रथम, कुरूक्षेत्र विवि द्वितीय व दयानंद विवि रोहतक ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। पुरस्कार वितरण समारोह में हरीश राजोरा, भवानीपाल सिंह, संतोष लांबा, रोहित कुमावत सहित शहर के खेल जगत से जुडे़ लोग शामिल थे।
स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी भी खोली जाए : अजित पाल सिंह ने कहा है कि सरकार जहां विभिन्न  पाठ्यक्रमों के लिए हर रोज नए विवि खोल रही है वहीं खेलों के तरफ गंभीरता नहीं हे। खेल जगत से कई बार मांग उठी है कि स्पोट्र्स के लिए भी विवि खोली जाए। सरकार को इस दिषा में सोचना चाहिए। कई अनुभवी खिलाड़ी अपने जीवन में बडे़ काम करते हैं, लेकिन अंत में उन्हें बैठना पड़ जाता है। सरकार को चाहिए कि सेवानिवृत्तड होने वाले खिलाडियों से इस स्पोट्र्स विवि से जोडा़ जाए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *