Header Banner

माकपा प्रत्याशी सिंघवी का जनसम्पर्क

BY — November 15, 2013

जनता ने नीतिगत विकल्प को सराहा

Udaipur. उदयपुर शहर (सामान्य) विधानसभा सीट से माकपा उम्मीदवार राजेश सिंघवी ने शुक्रवार को सिलावटवाड़ी, मोती चोहट्टा, मालदास स्ट्रीट आदि क्षेत्र के व्यापारियों एवं निवासियों से सम्पर्क किया।

आम जनता ने भाजपा व कांग्रेस की नूराकुश्ती से परे नीतिगत विकल्प की सराहना करते हुए राजेश सिंघवी को वोट एवं समर्थन देने का विश्वास दिलाया। आम जनता ने देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के लिए सत्ता में रही सरकारों को दोषी मानते हुए माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के विजयी होने का विश्वास जाहिर किया।
सिंघवी ने कहा कि जिस तरह वे 14 वर्षों से पार्षद के रूप में अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाने, उनके समाधान के लिए संघर्ष करने, अम जनता के सुख दुख में शामिल रहे हैं, उसी तरह आगे भी संघर्ष करते रहेंगे और जनता की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान सिंघवी के साथ मुनव्वर खां, शांतिलाल जैन, मुकेश महात्मा, भरत सेन, रणजीत सिंह, सुशीला साहू, नौजवान नेता राकेश मीणा सहित क्षेत्र के निवासी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply