सगसजी बावजी को धराया अन्नकूट

BY — November 15, 2013

धानमंडी में कल होगा सुंदरकांड पाठ

151102Udaipur. सर्वऋतु विलास स्थित सगसजी बावजी को शुक्रवार को भव्य छप्पनभोग का अन्नकूट धराया गया वहीं धानमंडी स्थित श्री जीवनदाता हनुमानजी को शनिवार को धराया जाएगा।

सगसजी बावजी स्थानक पर सुबह से श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। अन्नकूट के दर्शन किए। श्री जीवनदाता हनुमान सेवा समिति धानमण्डी द्वारा श्री जीवनदाता हनुमानजी का भव्य अन्नकूट शनिवार को होगा। आयोजन में शाम 7.30 बजे महाआरती एवं संगीतमय सुन्दरकाण्ड, भजन संध्या भी होगी। महाप्रभु को 56 भोग का प्रसाद धराया जायेगा जिसमें फूल, पुष्प वर्षा तथा आतिशबाजी का भी आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में सेवा समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर दशोरा अतिथियो का स्वागत करेंगे। भव्य भण्डारे की भी व्यवस्था की गई है जिसमें श्रद्धालुओं को खीर, पुड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *